Friday, April 24, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह हुए नाराज तो बुजुर्ग ने कान पकड़कर मांगी माफी!

भोपाल। दिग्विजय सिंह उस समय नाराज हो गए जब टीकमगढ़ में यात्रा के दौरान एक एक बुज़ुर्ग शख़्स ने दिग्विजय सिंह ज़िन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए

digvijay singh
एमपी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में एकता यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उस समय नाराज हो गए जब टीकमगढ़ में यात्रा के दौरान एक एक बुज़ुर्ग शख़्स ने दिग्विजय सिंह ज़िन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए.

दरअसल, दिग्विजय सिंह इन नारों को सुनकर नाराज हो गए और उस बुजुर्ग शख्स को इतनी सख्ती से नारे ना लगाने को कहा. इसके बाद उस व्यक्ति ने कान पकड़कर दिग्विजय सिंह से माफी मांगी.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी में कांग्रेस के समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने ओरछा स्थित राम राज मंदिर से 31 मई को अपनी एकता यात्रा की शुरुआत की है. पीसीसी कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन की हैसियत से शुरू हुई इस एकता यात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह कांग्रेस के पुराने नेताओं को पार्टी में सक्रिय करने और रूठे हुए नेताओं को मनाएंगे. इसके लिए वे पूरे प्रदेश में दौरे कर रहे हैं.

इससे पहले महासचिव पद से जिम्मेदारी वापस लिए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दिग्विजय सिंह अब पूरी तरह एमपी की राजनीति पर फोकस करेंगे. हालांकि दिग्विजय के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को एकजुट करना कठिन चुनौती होगी. राजनीति के जानकारों के अनुसार, दिग्विजय के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच समन्वय बनाना आसान नहीं है,

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply