मध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

दमोह में शराबी पिता ने 4 माह के मासूम को जमीन पर पटका, हुई मौत

दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हरदुआ गांव में 4 महीने के मासूम की पिता ने हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है, हटा पुलिस को देर रात 1:30 बजे इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि पति-पत्नी के विवाद में शराबी पिता ने मां से बेटा छुड़ाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा बताई गया कि आरोपी उदय कुशवाहा निवासी अहरगुआ बिरजपुर थाना जिला पन्ना निवासी, हटा के सड़क हरदुआ में मंजू पटेल के शादी समारोह में पत्नी और बच्चे के साथ आया था। हत्या हो जाने पर गांव में सनसनी का माहौल बन गया है। मौके पर एसडीओपी कमल कुमार जैन, एफएसएल अधिकारी किरण सिंह रवाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply