Site icon Yashbharat.com

… तो जान लें शरीर में हैं कीड़े, इन चीजों को खाएं

pet ke kide ka ialaj

अमेरिका में आबादी का एक-तिहाई लोगों के पाचन तंत्र में परजीवी रहते हैं। सिस्टम में परजीवी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का कारण हो सकते हैं। अगर आपके शरीर में भी इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो समझ लें कि आपके शरीर में भी कीड़े मौजूद हैं। यदि ऐसा है, तो खाने में इन चीजों का इस्तेमाल करें, जिससे शरीर में मौजूद परजीवी खत्म हो सकें।

यदि इनमें से कोई भी लक्षण आपको दिखता है, तो इसका अर्थ है आपके शरीर में भी परजीवी घुसपैठ कर चुके हैं। इससे बचने के लिए इन चीजों को खाने में करें शामिल।

लौंग

आंतों में कीड़े द्वारा छोड़े हुए अंडे को लौंग नष्ट कर देती है। इसमें शक्तिशाली एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसे सेक कर पकाए गए खाने, विभिन्न व्यंजन, चाय, अचार आदि में शामिल करें।

लहसुन

लहसुन सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसमें एंटीपैरासिटीक, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी कैंसरोजेनिक इफेक्ट होते हैं। हो सके तो कच्चे लहसुन खाएं, नहीं तो इसे दाल और सब्जियों में इस्तेमाल करें।

अजवायन का तेल

पाचन तंत्र में मौजूद परजीवियों को मारने का एक और प्रभावी तरीका अजवायन का तेल है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं। इसमें एंटीपैरासिटिक, एंटीवायरल, एंटीबायोटिक और एंटिफंगल गुण होते हैं। आप इसे एक तेल, चाय या टिंचर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version