…तो जल कर राख हो जाता गांव, चार घंटे की कड़ी मशक्त के बाद पाया गया आग पर काबू
NDIA;hvwh/cbeXt> ht; bü ytd mu s;u Dh>
जबलपुर। किसानों द्वारा फसल कट जाने के बाद नरवाई में आग लगाने से ग्रामीण क्ष्ेात्रों मेंं अनेंक घटनाये होते होते बच रही हैं हाल ही में बीती रात जिले के समीपी मझौली थाना के अंतर्गत आने वाले ताक बिहार गांव की नरवाई में किसी किसान ने अपने खेत की नरवाई को जलाने के लिये आग लगा दी
आग ने कुछ ही देर मे इतना बड़ा रूप ले लिया कि कटरा गांव आग की तेज लपटों से घिर गया यह तो अच्छा हुआ कि ग्रामवासियों द्वारा इस घटना की खबर मझौली पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मझौली पुलिस हरकत में आई
आर्ैर इस घटना की जानकारी अपने बड़े अधिकारियों एवं चार स्थानों के दमकलों को दी गई जिससे चार घंटे के बाद इस आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मझौली के बचैया मार्ग स्थित ताग बिहार गांव में बीती रात किसी किसान द्वारा अपने अन्य फसल कह बुवाई करने के लिये आग लगा दी थी उसी समय तेज आंधी चली और ने बड़ा रूप ले लिया जिसने कटरा मोहला को लपटों ने घेर लिया गांव में आग को आते देख अपने अपने घरों से बाहर निकलेऔर अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु जब आग की लपटें समाप्त नहीं हुई तो ग्रामवासियों द्वारा इस घटना से पुलिस को सूचित किया। चार थाना क्षेत्रों से पहुंचे दमकल वाहन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिये मझौली,कटंगी,सिहोरा एवं जबलपुर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे जिनके के द्वारा आग को बुझाने में रात 7.30 बजे से 1 बजे तक आग को बुझाने के लिये कड़ी मशक्त करनी पड़ी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया हांलाकि इस घटना में कोइ्र जन हानि होने की खबर नहीं है किन्तु इस आग को बुझाने में कुछ बिलंब हो जाता तो किसी भी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था।