तुला से वृश्चिक राशि में 12 साल बाद आज आएंगे (गुरु) बृहस्पति, वृषभराशि वालों पर बरसेगी कृपा

इंदौर। 13 महीने तुला में रहने के बाद गुरुवार को बृहस्पति (गुरु) वृश्चिक राशि में आएगा। यह राशि परिवर्तन शाम 7.19 बजे होगा। इससे पहले गुरु ने वृश्चिक राशि में 27 अक्टूबर 2006 को प्रवेश किया था।

यह परिवर्तन वृषभ, कर्क, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा, जबकि मेष, धनु और सिंह राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिर्विद् पं. सोमेश्वर जोशी ने बताया कि गुरु के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। सामान्यतः गुरु करीब 13 माह में राशि बदलता है। गुरु वृश्चिक में 29 मार्च 2019 तक रहेगा। करीब एक महीने धनु में रहने के बाद 23 अप्रैल से 29 अक्टूबर 2019 तक फिर वृश्चिक राशि में रहेगा।

गुरु किसी भी एक राशि में एक साल तक रहता है लेकिन इस समय वह तीव्रगामी होने के चलते वृश्चिक में केवल 11 महीने रहेगा। ज्योतिर्विद् पं. ओम वशिष्ठ के अनुसार वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर (एक से दूसरी राशि में जाना) का विशेष महत्व है। गुरु को विद्या, शिक्षा, ज्ञान, मांगलिक कार्यों और उन्नति का कारक माना जाता है इसलिए इसके गोचर का महत्व बढ़ जाता है।

राशि परिवर्तन का असर

Exit mobile version