मनचले ने दी किशोरी को धमकी
जबलपुर।माढ़ोताल थाना के अंतर्गत एक मनचले ने किशोरी को धमकी देते हुये कहा कि तुम यदि मुझसे बात नही करोगी तो तुमको कही का नही छोडूंगा मनचले की धमकी से परेशान किशोरी सीधे थाने पहुंची और धमकी देने वाले युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक 17 वर्षिय किशोरी ने रिपेार्ट दर्ज करायी कि जब वह स्कूल आती जाती थी तो अमित नामदेव उसका उसका पीछा करता था बात करने के लिये उसे एक मोबाईल भी दिया थाए जो उसने रख लिया था एक बार बात करते समय उसे मॉ ने देख लिया ए मॉ को अमित के बारे मे बतायाए तो अमित को मॉ ने समझाया था तब से अमित ने बात करना बंद कर दिया था पिछले कुछ दिनों से अमित आते जाते समय उसका पीछा करने लगाए जबरन उससे कहता है कि मुझसे बात कर गत शाम 5 बजे जब वह अपनी छत पर थी अमित उसे देखकर गालीगलौज कर रहा थाए कह रहा था मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हें कहीं का नही छोडूंगाए जान से खत्म कर दूंगा। यह बात उसने अपनी मम्मी को बतायीए तो उसकी मम्मी अमित के घर गयी एवं अमित की मम्मी को सारी बात बतायी जिस पर अमित उसके पास आया और उसे चांटा मार दियाए एवं गलत बाते कहने लगा उसकी छोटी दादी ने आकर बीच बचाव किया है। रिपोर्ट पर धारा 354ए354 कए 354 घए 294ए 323ए506 भादवि 11ए 12 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमित नामदेव उम्र 28 वर्ष को अभिरक्षा मे लेते हुये विवेचना मे लिया गया।
तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो कहीं का नहीं छोडूंगा

