तमिलनाडु में बड़ी घटना: स्टरलाइट इंडस्ट्री के विरोध प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत
तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्टरलाइट नामक कंपनी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 40 से अधिक लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। स्टरलाइट कंपनी के खिलाफ ये लोग भूजल प्रदूषण को लेकर विरोध दर्ज रहा रहे थे।
9 people killed during the protest held in Tuticorin demanding ban on Sterlite Industries, in wake of the pollution created by them #TamilNadu pic.twitter.com/a4bBQZu0yx
— ANI (@ANI) May 22, 2018
बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। जिस कारण से 9 लोगों की मौत हो गई। भीड़ ने पुलिस की कई गाडि़यों को आग लगा दी गई है। पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग करना पड़ा।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान-
इस घटना के बाद राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों के लिए 3 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने मृतकों के परिवार के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरी का भी ऐलान किया है। मामले की जांच के लिए आयोग का गठन किया जाएगा।

