katni

कटनी में LPG संकट: 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद 35–40 दिन में मिल रहा सिलेंडर

कटनी में LPG संकट: 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद 35–40 दिन में मिल रहा सिलेंडर। कटनी में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में भारी देरी, बुकिंग के बाद 35–40 दिन लग रहे हैं। डीएसी कोड और डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान है । केंद्र सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद कराई जा सकती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) मिलने में ही 8 से 9 दिन का समय लग रहा है।

पानी नहीं तो कपड़े नहीं! पार्षद का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टंकी में कूदने की दी धमकी

कटनी में LPG संकट: 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद 35–40 दिन में मिल रहा सिलेंडर

स्थिति यहीं नहीं रुकती—डीएसी कोड मिलने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी में 6 से 7 दिन और लग जाते हैं। इस तरह कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर पाने में 35 से 40 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

खासतौर पर इंडेन गैस के उपभोक्ता इस समस्या से ज्यादा जूझ रहे हैं, जबकि अन्य गैस कंपनियों में डिलीवरी अपेक्षाकृत जल्दी हो रही है। देरी के कारण लोगों को घरेलू कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले और अब का फर्क

पहले जैसे ही उपभोक्ता सिलेंडर बुक करता था, तुरंत एसएमएस के जरिए डीएसी कोड मिल जाता था। इसके बाद 2 से 3 दिन के भीतर सिलेंडर घर पहुंच जाता था।लेकिन अब हालात बदल चुके हैं—बुकिंग के बाद डीएसी कोड आने में ही 8 से 10 दिन लग रहे हैं और उसके बाद डिलीवरी के लिए 7 से 8 दिन और इंतजार करना पड़ रहा है।इस देरी ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है और गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटनी में गैस संकट: 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद 35–40 दिन में मिल रहा सिलेंडर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम