Latest

पानी नहीं तो कपड़े नहीं! पार्षद का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टंकी में कूदने की दी धमकी

पानी नहीं तो कपड़े नहीं! पार्षद का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टंकी में कूदने की दी धमकी। शहर में पानी संकट को लेकर वार्ड 14 में मंगलवार रात बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस पार्षद विनोद यादव माठू पानी की समस्या से नाराज होकर टंकी में कूदने पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पानी नहीं तो कपड़े नहीं! पार्षद का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टंकी में कूदने की दी धमकी

मध्यप्रदेश के नूरगंज इलाके में मंगलवार देर रात पानी की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। वार्ड 14 के कांग्रेस पार्षद विनोद यादव माठू गुस्से में आकर कपड़े उतारकर पानी की टंकी में कूदने के लिए पहुंच गए।

पार्षद का आरोप है कि नूरगंज स्थित टंकी को सबसे आखिर में भरा जाता है, जिससे वार्ड के लोगों को कई दिनों से पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि टंकी एक दिन छोड़कर भरी जा रही है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

मंगलवार को भी स्टार्टर खराब होने के कारण टंकी नहीं भरी जा सकी, जिसके बाद पार्षद और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही इस हंगामे की खबर नगर निगम अधिकारियों को मिली, उन्होंने कर्मचारियों को टंकी भरने के लिए मौके पर भेजा।

हालांकि, मौके पर मौजूद पार्षद और स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। इस दौरान पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि “जनता को पानी दिलाने के लिए मरूंगा या मारूंगा।”

बताया जा रहा है कि वार्ड 14 में नूरगंज की इसी टंकी से पूरे इलाके में पानी की सप्लाई होती है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जबकि प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा रहा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि