दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक,शोकाकुल पत्नी और बच्चों को बंधाया ढाढ़स, कहा—दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं

दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक,शोकाकुल पत्नी और बच्चों को बंधाया ढाढ़स, कहा—दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हू
कटनी-(YASHBHARAT.COM)। दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित शहर में शोक की लहर है। उनके निधन पर पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। विधायक पाठक ने परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया।








