कटनी: 5 सांदीपनि स्कूलों में शुरू होगी परिवहन सुविधा, बस व ट्रेवलर संचालकों से मांगे आवेदन

school bus

कटनी: 5 सांदीपनि स्कूलों में शुरू होगी परिवहन सुविधा, बस व ट्रेवलर संचालकों से मांगे आवेदन

कटनी। कटनी जिले के पांच सांदीपनि विद्यालयों-बड़वारा, बहोरबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला-में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहनों की आवश्यकता है।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कटनी भाजपा की नई सूची जारी, 26 मण्डलों में इन प्रभारियों को जिम्मेदारी

योजना एवं आवेदन से जुड़ी प्रमुख बातें:

  • भुगतान की दर: विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए वाहन संचालकों/फर्मों को अधिकतम ₹1,000 प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा।

  • उद्देश्य: इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को नियमित, सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

  • आवेदन प्रक्रिया: परिवहन सेवा प्रदान करने के इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित विकासखंड में स्थित सांदीपनि विद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  अपडेट -दशहरा महोत्सव की होर्डिंग हटाने पर बवाल, नगर निगम के सामने धरने पर बैठे श्री बजरंग उत्सव समिति के कार्यकर्ता किया चक्काजाम अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह के निलंबन और सार्वजनिक माफी की मांग, निगम गेट पर प्रदर्शन से यातायात प्रभावित