कटनी: कलेक्टर समय-सीमा बैठक में कड़े निर्देश; 3 PDS संचालकों पर FIR और मछुआ समितियों की जांच का आदेश

IMG 20260804 WA0097

कटनी: कलेक्टर समय-सीमा बैठक में कड़े निर्देश; 3 PDS संचालकों पर FIR और मछुआ समितियों की जांच का आदेश

कटनी । सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगम आयुक्त तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख निर्णय व निर्देश:

  • PDS संचालकों पर FIR: ढीमरखेड़ा क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य की 3 राशन दुकानों में गड़बड़ी और अनियमितता सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित संचालकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

  • मछुआ समितियों का सत्यापन: जिले में संचालित सभी 64 मछुआ सहकारी समितियों की पात्रता, सक्रियता और कार्यप्रणाली की गहन जांच की जाएगी।

  • लापरवाही पर सख्त रुख: कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना विक्रेताओं की जिम्मेदारी है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कटनी: कलेक्टर समय-सीमा बैठक में कड़े निर्देश; 3 PDS संचालकों पर FIR और मछुआ समितियों की जांच का आदेश

इसे भी पढ़ें-  रणबीर कपूर की 'रामायणम्' OTT पर भी मचाएगी धमाल: जियो हॉटस्टार पर पे-पर-व्यू मॉडल के साथ होगी स्ट्रीम, दिवाली पर IMAX 3D में सिनेमाघरों में देगी दस्तक