ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल के सर्जरी विभाग के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में बीती रात एक फर्जी डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया। पहले उसने मरीजों से तकलीफ पूछी, इसके बाद अटेण्डेंट को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। घबराया अटेण्डेंट दौड़कर नीचे पहुंचा और गार्डों को बताया कि डॉक्टर साहब पागल हो गए हैं, अटेण्डेंट को बेल्ट से पीट रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गार्ड पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में पहुंचे तो फर्जी डॉक्टर भाग गया। हालांकि गार्डों ने उसे निजी मेडिकल स्टोर के पास से पकड़कर 100 डायल के हवाले कर दिया।
सर्जरी विभाग के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में बुधवार-गुरुवार की रात 1 बजे एक व्यक्ति दाखिल हुआ। उसने मरीजों से कहा कि वह पूरे मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करता है और हर सात दिन में जेएएच आता है। यदि आप लोगों को कोई भी परेशानी हो तो मुझे बता सकते हो। इस दौरान वार्ड में भर्ती मुरैना निवासी सुनीता से उसने इलाज के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद बाहर सो रहे महिला के अटेण्डेंट से कहा कि तुम लोग महिला को खाना तक नहीं देते हो और बेल्ट निकालकर पीटना शुरू कर दिया। घबराया अटेण्डेंट दौड़कर नीचे आया और बीवीजी कंपनी के गार्डों को बताया कि वार्ड में डॉक्टर साहब पागल हो गए हैं, वह बेल्ट से लोगों को पीट रहे हैं। सिक्युरिटी गार्ड गोविंद सिंह बैस और कृष्णा कदम जब पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में पहुंचे तो फर्जी डॉक्टर मेडिकल वार्ड में जाली से कूदकर भाग गया।
गाड़ी से पकड़ा फर्जी डॉक्टर –
फर्जी डॉक्टर के भागने के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि उसकी एक्टिवा बाहर खड़ी है। गार्डों ने एक्टिवा पर निगरानी शुरू कर दी। उधर फर्जी डॉक्टर ने एक लड़के को पैसे देकर अपनी गाड़ी उठाने के लिए भेजा तो गार्डों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में लड़के ने बताया कि जेएएच परिसर में बने निजी मेडिकल स्टोर के पास खड़े व्यक्ति ने उसे गाड़ी उठाकर लाने के लिए कहा था। इसके बाद गार्डों ने घेराबंदी करके फर्जी डॉक्टर को पकड़ लिया। हालांकि गार्ड पूछताछ करते इसके पहले ही 100 डायल पहुंच गई और उसे पकड़कर ले गई। फर्जी डॉक्टर का नाम गुलशन यादव निवासी कर्मचारी आवास विकास कॉलोनी बताया गया है। गार्डों के मुताबिक उसने शराब भी पी रखी थी।
घटना के समय मौजूद नहीं था स्टाफ –
पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में जब फर्जी डॉक्टर अटेण्डेंट को पीट रहा था तब कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से मरीजों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी, क्योंकि फर्जी डॉक्टर यदि चाहता तो गलत दवा या इंजेक्शन से किसी मरीज को नुकसान भी पहुंचा सकता था। यदि बीवीजी कंपनी के गार्ड तुरंत हरकत में नहीं आते तो फर्जी डॉक्टर किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था।
गाड़ी का बीमा नहीं था, जुर्माना वसूलकर छोड़ा –
100 डायल फर्जी डॉक्टर को पकड़कर तो ले गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं अस्पताल प्रबंधन की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं हुई। ऐसे में पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के वाहन का बीमा नहीं होने के कारण एक हजार का जुर्माना करके छोड़ दिया।
पहले भी हो चुकी है घटना –
करीब तीन माह पहले भी जेएएच के न्यूरोलॉजी विभाग में एक फर्जी डॉक्टर को सिक्युरिटी गार्डों ने पकड़ा था। इस मामले में तो फर्जी डॉक्टर ने बकायदा इलाज भी करना शुरू कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की यह लापरवाही कभी भी गंभीर घटना का कारण बन सकती है।
-
नेगवा के जंगल में सड़क पर विचरण करता दिखा तेंदुआ करीब एक घंटे तक सड़क किनारे बैठा रहा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त -
कलेक्टर आशीष तिवारी जी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न -
माधव नगर रामलीला का शुभारंभ, भगवान श्रीराम-सीता का किया पूजन -
कटनी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान में 320 लोगों से वसूला गया 2 लाख 15 हजार जुर्माना -
कटनी कलेक्टर की सख्ती: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविरों से पहले मैदानी भ्रमण करें अधिकारी, ऑफिस में बैठकर न करें समीक्षा -
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026: कटनी जिले में 6 लाख से अधिक बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा -
बालक के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी को तिहरे आजीवन कारावास की सजा,अभियुक्त राहुल उर्फ भूर्ति को शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक जेल में रखने का आदेश, माता-पिता को 4 लाख रुपए प्रतिकर -
तिलक महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित -
वीरू दुर्गोत्सव समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित,के सी एस स्कूल में दुर्गा स्थापना का 51वॉ वर्ष -
CM डॉ. मोहन यादव की मंडला को बड़ी सौगात: 460 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन; खुलेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर -
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अगले साल होगी 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान -
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन -
सेवा और संवेदना के साथ मनाई स्मृति शेष सुनील रांधेलिया की जयंती जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों को वितरित किए फल व खाद्य सामग्री -
टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक, 400 मीटर से लेकर रिले रेस तक दिखाया दमखम -
गरबा की मनमोहक प्रस्तुति के साथ माधवनगर रामलीला मैदान में देर रात तक देवी भक्ति में डूबे श्रद्धालु,देवी आराधना के साथ गरबा नृत्य से माधवनगर रामलीला मैदान में कार्यक्रमों शुभारंभ,श्रद्धालुओं को ईनामी कूपन से लाखों के पुरूस्कार का मिलेगा सुनहरा अवसर -
ममता पड़ी भारी: अनूपपुर में मां ने खोली बेटे की बंधी रस्सी, दरिंदे ने नानी, नाना, मां और बहन की ली जान -
माँ की पुण्यतिथि पर बेटे-बहू ने किया रक्तदान, मानव सेवा को बनाया श्रद्धांजलि का माध्यम अंजना क्षत्रिय की स्मृति में अंकित व स्नेह क्षत्रिय ने जिला अस्पताल में किया स्वैच्छिक रक्तदान -
तिलक महाविद्यालय में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग -
इंदौर: पोती ने देर रात बुलेट से पहुँचकर दादा को बैट से पीट-पीटकर मार डाला, 8 साल पुराना गुस्सा बनी वजह -
कटनी पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 25 स्थाई वारंटी समेत 174 आरोपी गिरफ्तार,91 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े, 31 पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई; 109 से अधिक गुंडा व निगरानी बदमाशों की हुई चेकिंग
