Site icon Yashbharat.com

ट्रेन से गिर कर अज्ञात युवक की मौत

IMG 20180213 WA0003

जबलपुर। बीती रात शहपुरा थाने के अंतर्गत किलो मीटर ९६३ के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना किसी ने भिटौनी स्टेशन मास्टर को दी गई जिसके आधार पर शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्ट मार्टम को भिजवाया और मुतक की शिनाख्ती के प्रयास करने में लगी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि शहजपुर एवं भेड़ाघाट के बीच में रेलवे ट्रेक पर किसी अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई है यह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृत व्यक्ति के कपड़ो की तलाशी ली गई तो पुलिस को कोई भी इस तरह के कागजात नहीं मिले जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मुताबिक मृतक काले कलर का पेंट कत्थई कलर की शर्ट पहने हुये है जो बीती रात किसी अज्ञात ट्रेन से यात्रा के दौरान गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बदनपुर पहाड़ी में अब भी अफरा तफरी का माहौल

Exit mobile version