जबलपुर नगर संवाददाता। चुनाव को मद्देनजर रखते हुये रेल पुलिस द्वारा जहां जबलपुर से आने जाने वाली गाडिय़ों में सघन चेकिंग की जा रही है वही स्टेशन के मुसाफिर खाना एवं प्लेटफार्मो में भी संदिग्धों पर पेनी नजर रखी जा रही है मदनमहल जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देशन पर अपराधियों में शिकंजा कसने के लिये दिन रात सघन चेकिंग की जा रही है बीती रात जबलपुर से होकर गुजरने वाली अनेंक गाडिय़ों को जीआरपी टीम द्वारा चेक किया गया साथ जो भी संदिग्ध पाये गये उनके सूटकेश एवं सामानों की चेकिेग की गई मदनमहल स्टेशन के प्लेटफार्म के अलावा पैदल पुल एवं सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग की गई। इसके साथ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टी से ही इटारसी एवं जबलपुर छोर में जीआरपी कर्मियों को तैनात किया गया है।
