ट्रक चालक से मारपीट व लूटपाट

कटनी। कुठला के लमतरा स्थित औघोगिक क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना प्रकाश में आई है। वारदात के बाद पुलिस द्धारा आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने से आज सुबह चालक के परिजन व क्षेत्रवासी आक्रोशित होकर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। बाद में नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला व कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा के द्धारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक कुठला थाना अंतर्गत ग्राम जटवारा निवासी 26 वर्षीय धर्मेन्द्र पिता प्रेमलाल पटेल पेशे से ट्रक चालक है।

वह कलरात जब लमतरा स्थित औघोगिक स्थित किसी उघोग के बाहर ट्रक लेकर खड़ा था। उसीदौरान वहां विजयकांत, लल्लन गुप्ता व मोनू उदासी नामक वहां पहुंचे और धर्मेन्द्र के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे नाली में फेंक दिया और उसकी जेब में रखे लगभग 20 हजार रूपए छीन लिए।

आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बतायाा जाता है कि आज सुबह पीड़ित चालक को लेकर परिजन व क्षेत्रवासी पहले कुठला थाने व बाद में जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर हंगामा समाप्त हुआ।

Exit mobile version