Site icon Yashbharat.com

टिकट को लेकर कांग्रेस में उथल-पुथल शुरू: बताया अच्छा संकेत

congress logo 730505

भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस में अब विधानसभा टिकट को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है. बीजेपी के विजय रथ को रोकने वाले संगठन के पदाधिकारी ही टिकट की आस में बैठे हैं. टिकट की दावेदारी के साथ पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता भी बढ़ा दी है. संगठन से जुड़े 40 से ज्यादा ऐसे पदाधिकारी हैं, जिन्होंने टिकट की दावेदारी की है. वहीं पार्टी नेताओं में टिकट को लेकर मचे घमासान को कांग्रेस ने अच्छा संकेत बताया है.

दरअसल, कांग्रेस यदि बसपा और सपा को 26 सीटें गठबंधन के चलते दे देती है, तो बाकी बचीं 204 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास टिकट मांगने वालों की कमी नहीं है. कांग्रेस संगठन से जुड़ी महिलाओं, युवाओं और किसानों समेत दूसरे मोर्चों ने काफ़ी तादात में टिकट की मांग की है. माना जा रहा है कि क़रीब 180 सीटों पर कांग्रेस के संगठनों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

बता दें कि मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में बनी छानबीन समिति ने 13 और 14 जुलाई को भोपाल में कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी. इनमें युवा कांग्रेस के कुणाल चौधरी, महिला कांग्रेस की माण्डवी चौहान, खेत मज़दूर किसान कांग्रेस के दिनेश गुर्जर और कांग्रेस सेवादल के योगेश यादव ने अपने-अपने संगठनों के लिए टिकट के लिए दावे पेश किए हैं. साथ ही संगठन से जुड़े दूसरी समितियों के चालीस से ज्यादा पदाधिकारियों ने टिकट मांगे हैं.

Exit mobile version