Site icon Yashbharat.com

झरने में मिली महिला की रक्त रंजिश लाश

yashbharat mono

जबलपुर नगर संवाददाता। पाटन थाने के अंतर्गत मढ़वा गांव की पहाड़ी के झरने में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । आज सुबह जैसे ही गा्रमवासियों को यह खबर लगी तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । इसकी की सूचना ग्राम कोटवार द्वारा पुलिस को दी गई । थाना प्रभारी पुरूषोत्तम पांन्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये दलबल सहित मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया और घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी श्री पान्डेय ने बताया कि आज सुबह समीपी ग्राम मडंवा का कोटवार जीवन दहायक अपने खेत से मवेशी निकाल रहा था जब वह पास ही की पहाड़ी के पास पहुंचा तो उसे झरने के पास एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी हुइ्र्र दिखाई दी उसने इस घटना की सूचना ग्राम के लोगों एवं पुलिस को दी गई।
चोटों के निशान मिले
पुलिस के मुताबिक कोनी से पोंड़ी मार्ग के मडवा ग्राम में मिली महिला की लाश एक दिन पुरानी हैउसके सिर एवं शरीरके अन्य अंगों पर ं चोटों के निशान पाये गये है महिला की उम्र 30 वर्ष के लगभग है। उसके शरीर पर लाल,पीली एवं सफेद साड़ी है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
इस घटना की सूचना जैसे ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षग ग्रामीण संजय साहू एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुुच चुकी है अधिकारियों द्वारा इस घटना के संबंध मे ग्रामवासियो से पूछताछ की जा रही है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। जिस तरह से महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले है उससे प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला लग रहा है।
पहचान के लिये ग्रामवासियों से पूछताछ
इस संबंध में पुलिस द्वारा महिला की पहचान के लिये ग्रामवासियों एवं आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है किन्तु अभी तक उसका कोई सुराग नही लगा है। महिला कहां की रहने वाली है,यहां कैसे पहुंची, उसकी हत्या किन करणों से गई इन तमात बिंदुओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये पड़ताल करने मे लगी हुई है।

Exit mobile version