Latest

जब राहुल की जनसभा में आदिवासी महिलाओं ने लगाए ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे

न्‍यूज डेस्‍क। खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में राहुल गांधी चुनावी रैली कर रहे थे । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उस वक्त एक अजीब स्थिति पैदा हो गई जब खूंटी लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान कुछ आदिवासी महिलाओं ने ‘मोदी ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। दरअसल, खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में राहुल गांधी चुनावी रैली कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी तीखे हमले किए. राहुल गांधी का भाषण खत्म होते ही आयोजक सामने बैठे लोगों से ‘चौकीदार चोर है’ । के नारे लगवाने लगे। पर इसी बीच पत्रकार दीर्घा के ठीक पीछे वाली पंक्ति में बैठी कुछ आदिवासी महिलाओं ने ‘मोदी ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

जब मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने वाली महिलाओं से इसका कारण पूछा गया तो उन्होने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं क्योंकि उन्होंने उनको शौचालय, गैस कनेक्शन, मकान और बिजली दी है. ये आदिवासी महिलाएं यहीं तक नहीं रुकीं, उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या उनकी नारेबाजी के बारे में नोट कर लिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply