जबलपुर संभागायुक्त रविन्द्र मिश्रा का तबादला, महेश चौधरी होंगे नए कमिश्नर

जबलपर। (यशभारत) पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के बाद संभागायुक्त रविन्द्र मिश्र का भी जबलपुर से स्थानांतरण हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेश चन्द चौधरी जबलपुर के नए संभाग आयुक्त होंगे।

यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार रविंद मिश्रा की जगह जबलपुर के कलेक्टर रहे महेश चौधरी को संभाग आयुक्त बनाया गया हैं। श्री मिश्रा को मंत्रालय भेजा गया हैं।

↑
Exit mobile version