jabalpur
जबलपुर में 46 लोग कोरोना से स्वस्थ, अभी भी 84 एक्टिव केस 7 की मौत

आज 1 पॉजिटिव साउथ मिलोनीगंज से मिला
जबलपुर । आईसीएमआर लैब से आज सोमवार को अभी तक मिली 39 सेम्पल की रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव का एक प्रकरण सामने आया है । रिपोर्ट्स में साउथ मिलौनीगंज की शिरीन उम्र 30 बर्ष को पॉजिटिव पाया गया है ।
ये पूर्व में पॉजिटिव पाये गये मोहम्मद अमीन की पत्नी हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है । आज सोमवार को कोरोना से स्वस्थ हुए दस और मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है । *इस तरह जबलपुर में अब तक 43 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं । जबकि 7 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 84 हैं ।ज








