Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में 4 नए पॉजिटिव केस, अब तक 133 हुए संक्रमित, 6 की मौत

lab test corona hospital

यशभारत ब्रेंकिंग। जबलपुर में आज का दिन कोरोना अपडेट के मुताबिक अच्छा नहीं रहा। यहां आज कोरोना पीड़ित 2 लोगों की मौत की खबर ने लोगो को चिंता में डाल तो देर रात आई रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव केस बढ़ने से लोगों की दहशत बढ़ गई।

पॉजिटिव के में नगर निगम पर कार्यरत दंपत्ति भी शामिल है। आईसीएमआर लैब से आज रविवार की रात मिली 67 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 4 मामले सामने आये हैं ।

इनमें नगर निगम में कम्प्यूटर आपरेटर के तौर पर काम कर रहे पति-पत्नी 34 बर्षीय दानी सुमन और 32 बर्षीय सुनीता दानी भी शामिल हैं ।

दोनों सर्वोदय नगर रानीताल के निवासी है । सर्वोदय नगर रानीताल के ही 27 बर्षीय जी राजा को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

जी राजा नगर निगम में जेसीबी सुपरवाईजर हैं और पूर्व में यहां संक्रमित पाये गये राजू उत्तापति के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं । आज रविवार की रात को मिली रिपोर्ट्स में पाये गये चौथे व्यक्ति गोहलपुर निवासी मोहम्मद सलीम उम्र 35 वर्ष हैं। जो कोलकाता से 9 मई को जबलपुर आये थे। इन्हें मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 133 हो गई है ।

Exit mobile version