Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में 24 घण्टे के दौरान कोरोना के 49 नये मरीज, 50 स्वस्थ

images 2020 07 25T164934.021

जबलपुर। कोरोना वायरस से स्वस्थ होने पर आज सोमवार को 50 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 49 व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

आज डिस्चार्ज हुये 50 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1333 हो गई है। वहीं कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 49 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1934 पहुँच गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे के दौरान महावीर कम्पाउन्ड सदर निवासी 80 साल की महिला और आधारताल निवासी 57 वर्ष की महिला की हुई मृत्यु को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 40 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबकि कोरोना के एक्टिव केस 561 हैं । आज सोमवार की शाम 6 बजे तक 1151 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं पिछले चौबीस घण्टे के दौरान 1427 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं ।

Exit mobile version