Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में 2 और पॉजीटिव सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हुई

corona

जबलपुर। जबलपुर में दो औऱ कोरोना पॉजीटिव मिलने की खबर के बाद चिंता बढ़ गई है। ये दोनों ही पॉजीटिव पहले से की क्वारन्टीन में हैं। दोनो को मिलाकर अब जबलपुर में संक्रमितों की संख्या 78 हो गई है।

आज 104 सेम्पल की रिपोर्ट्स में दो और पॉजीटिव निकले इनमें शेख जलील उम्र 65 बर्ष और नूरजहाँ उम्र 60 बर्ष शामिल हैं । दोनो चाँदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं, और स्व. शायदा बी के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं । दोनो पूर्व से ही क्वारेन्टीन में थे । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 78 हो गई है ।

 

 

Exit mobile version