Wednesday, May 13, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

बड़ी खबर: कटनी में 6 नए कोरोना पॉजिटिव, आरक्षक, रेलवे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल

कटनी। आईसीएमआर जबलपुर से मिली 132 सेम्पल की रिपोर्ट में 10 सेम्पल को अंडर प्रोसेस में रखा गया था। इसमे 6 लोगों के पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा 2 सेम्पल नेगटिव और 2 के दोबारो सेम्पल लिए जाएंगे। आधा दर्जन संक्रमितों में बरही में हुए फर्नीचर व्यवसायी हत्याकांड की जाचं टीम में शामिल पुलिस लाइन का 23 वर्षीय आरक्षक, शास्त्री कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय महिला, विजयराघवगढ़ के ग्राम सिजहनी की 30 वर्षीय युवती, रेलवे हॉस्पिटन एनकेजे में पदस्थ 24 वर्षीय डॉक्टर, हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 24 वर्षीय महिला कर्मचारी शामिल है।

इसके अलावा जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज कराने गए माधवनगर निवासी चार लोगों के कोरोना पॉजीटिव होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। इस तरह अंडर प्रोसेस के 6 और माधवनगर के चार लोगों को मिलाकर कटनी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम