जबलपुर, यश भारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला। बुधवार की शाम तक प्राप्त हुई रिपोर्ट्स में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले हैँ।
पॉजिटिव में जीसीएफ स्टेट निवासी 42 वर्ष का पुरुष, लाल स्कूल के पीछे गढ़ा फाटक निवासी 24 वर्षीय युवक एवं 25 वर्ष की युवती, नालन्दा विहार तिलवारा रोड सगड़ा निवासी 24 वर्ष का युवक, कुबेर मार्केट चौथा पुल निवासी 74 वर्षीय वृद्ध एवं समता कॉलोनी शांतिनगर निवासी 42 वर्ष का पुरुष शामिल है।
इन्हें मिलाकर आज बुधवार की शाम 6 बजे की स्थिति में जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 680 हो गई है । इनमें से 430 स्वस्थ हो चुके हैं और 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 234 हो गये हैं* ।

