Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में फिर 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

जबलपुर आशीष शुक्ला। यशभारत- कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार पन्द्रह मार्च को 30 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 892 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 44 नये मरीज सामने आये हैं ।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 30 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 598 हो गई है और रिकवरी रेट 96.98 प्रतिशत हो गया है ।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 44 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 114 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है ।

कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 264 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1150 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं*

Exit mobile version