Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में फिर 15 कोरोना संक्रमित मिले, रद्दी चौकी और राँझी में कोरोना चेन से बढ़ रहे पॉजिटिव

corona

जबलपुर। निजी पैथालॉजी लैब और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज मंगलवार की शाम तक मिली जांच रिपोर्ट्स में 15 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

नये कोरोना पॉजिटिव में साईं मन्दिर आदर्श नगर नर्बदा रोड निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के यहाँ बच्चों की देखभाल करने वाली 20 साल की युवती, शिव मन्दिर के पीछे रद्दी चौकी निवासी पेंटिंग का कार्य करने वाला 25 वर्ष का युवक,

पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आया एमआईजी-बी धन्वन्तरि नगर निवासी 55 वर्ष का पुरुष , अमर नगर राँझी निवासी रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती असिस्टेंट लोको पायलट उम्र 41वर्ष , काकरदेही मझौली निवासी 30 और 35 वर्ष के पुरुष एवं 32 वर्ष की महिला , प्रेम मंदिर राइट टाउन निवासी पूर्व में मिले संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आई 27 वर्षीय युवती, एस ए एफ राँझी में ऑफिसर्स मेस में पदस्थ 46 साल हेड कांस्टेबल एवं यहीं पर पदस्थ 46 वर्ष का ही कांस्टेबल , गुप्तेश्वर हाथिताल निवासी केएलएम फार्मा का मेडीकल रिप्रेजेंटेटिव उम्र 29 एवं शहपुरा विकासखंड के मगरमुहा निवासी 3 वर्ष की बच्ची शामिल है । इनके अलावा 29 वर्ष का युवक, 66 वर्षीय वृद्धा एवं 65 वर्ष का एक वृद्ध भी आज शाम तक मिले 15 कोरोना पॉजिटिव में शामिल है । इस तरह कल सोमवार की रात 8 बजे से आज मंगलवार की रात 8 बजे तक बीते चौबीस घण्टे में संक्रमित मिले 25 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 622 हो गई है । इनमें से 424 स्वस्थ हो चुके हैं और 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 182 ही गये हैं ।

Exit mobile version