Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने लॉक डाउन पर भ्रमण कर स्वयं देखीं व्यवस्थाएं

wp 16163393758456759914670626980663

जबलपुर आशीष शुक्ला। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने लाॅकडाउन के द्वारा आदेशित व्यवस्था का स्वयं भ्रमण कर जायजा लिया।

कई प्वाईटों पर स्वयं रूककर आने-जाने वालों से की पूछताछ, बिना वजह घूमते पाये जाने पर मौके पर उपस्थित अधिकारियेां को चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये।

आज प्रातः से शाम 7 बजे तक कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन करने वाले 1433 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 47 हजार 800 रूपये समन शुल्क वसूला गया एवं आदेश का उल्लंघन कर दुकान खोलने वाले 10 दुकानदारो के विरूद्ध की गयी 188 भा.द.वि. की कार्यवाही*

पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु एवं कोरोना संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जबलपुर जिले की सीमा के अंदर दिनाॅक 20-3-21 की रात्रि 10 बजे से दिनाॅक 22-3-21 के प्रातः 6 बजे तक 32 घंटे का लाॅकडाउन आदेशित किये जाने पर, आदेश का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार पूरे शहर में 34 फिक्स प्वाईट लगाये गये एवं 20 थाना मोबाईल, 32 एफ.आर.व्ही. मोबाईल, तथा 36 चीता मोबाईलों के अलावा 70 अतिरिक्त मोबाईलें लगायी गयी।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने स्वयं प्रातः एवं शाम को पूरे शहर का भ्रमण कर लगायी गयी व्यवस्था था जायजा लिया एवं कई प्वाईटों पर कुछ समय तक रूक कर आने जाने वाले लोगों से स्वयं पूछताछ की तथा बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्ध प्वाईट पर उपस्थित अधिकारियों को चालानी कार्यवाही के सम्बंध में आदेशित किया।
आदेश के परिपालन मे आज दिनाॅक 21-3-21 को प्रातः 6 बजे से शाम 7 बजे तक कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन करते हुये मुंह पर मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 1433 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 47 हजार 800 रूपये समन शुल्क वसूला गया वहीं 10 दुकानदारों के द्वारा आदेश का उल्लंधन कर दुकान खोलने पर 188 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही अभी निरंतर जारी है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें, भीड का हिस्सा न बनें, समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।

Exit mobile version