Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में जब पुलिस ने होटल-चौपाटियों पर छापा तो फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर

Jabalpur rail station

जबलपुर। कोरोना संक्रमण मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मूड पर है। कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत गुरूवार की रात शहर के कुछ होटलों व चौपटियों में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान होटल संचालकों व दुकानदारों को हिदायत दी गई वह भीड़ एकत्रित न करें, ग्राहकों को पार्सल सुविधा उपलब्ध कराए।

दुकानदार कुछ समझ नहीं पाए
पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई के बाद होटलों में हड़कंप मच गया, दुकानदार और संचालक कुछ देर के लिए यह समझ नहीं पाए कि यह रेड किसलिए हो रही है। बाद में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है इसलिए समझाइश के तौर पर आज होटल और चौपाटियों का दौरा किया जा रहा है।

4 से ज्यादा व्यक्ति होटलों में नजर नहीं आएंगे
पुलिस ने आज छापेमारी करते हुए होटल संचालकों व दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि जिले में धारा 144 लागू हो गई है। इसके बाबजूद का पालन नहीं होता है प्रारंभिक तौर पर सभी को समझाइश दी गई है। दुकानदान और होटल संचालक नहीं माने तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version