Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में गुड न्यूज: कल हो सकती है मेडिकल में स्वस्थ हुये 14 मरीजों की छुट्टी

Jabalpur Medical hospital Thakur Prasad wife taxar stores Medicines theft news in hindi 257771

जबलपुर। (यशभारत ब्रेकिंग) जबलपुर के लिए गुड न्यूज यह है कि एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमितों की छुट्टी कल मेडिकल कालेज से हो सकती है। आपको बता दें कि ये सभी मरीज अब स्वस्थ हैं। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 13 से 14 व्यक्तियों को कल मेडिकल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

यश भारत को प्राप्त जानकारी के अनुसार करोना पॉजिटिव पाए गए 13 से 14 व्यक्ति जो लगभग पूर्ण स्वस्थ समझ में आ रहे हैं उनका एक बार फिर से कोरोना टेस्ट कराया गया है जिनकी रिपोर्ट शायद कल तक प्राप्त हो जाएगी अगर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त होती है तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Exit mobile version