Coronajabalpur

जबलपुर के लिए अच्छी खबर: आज 11 लोगों की हो जाएगी छुट्टी

जबलपुर। जबलपुर के लिए आज सुबह एक राहत की खबर आई यहां कोरोना पीड़ित 11 लोगों की आज मेडिकल कालेज से  छुट्टी हो जाएगी गौरतलब है कि यशभारत  ने कल ही बताया था की करीब 14 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनकी छुट्टी हो सकती है।

कोरोना पर विजय हासिल करने वाले एक साथ 11 लोगों को आज शनिवार को दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जायेगा ।

कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी।जिन लोगों की छुट्टी होगी उनमें उनमें सरिता जैन, सन्ध्या जैन, ब्रिजेश जैन, संजय जैन, रितिक जैन, समुंदी जैन, सुदेश जैन, उत्तमचन्द जैन, सजल राठौर एवं संदीप तिवारी शामिल हैं ।

Back to top button