Coronajabalpur

जबलपुर में मंगलवार को कोरोना के 46 मरीज नये मिले, 22 को स्वस्थ होने पर मिली छुट्टी

आशीष शुक्ला..

जबलपुुुर । ररकोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज मंगलवार को 22 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 46 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 22 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1355 हो गई है ।

वहीं कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 46 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 1980 पहुँच गई है।

जबलपुर में कोरोना से अभी तक 40 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबकि कोरोना के एक्टिव केस 585 हैं।

आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक 663 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं 1287 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं ।

Back to top button