जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर 9 व्यक्ति डिस्चार्ज
जबलपुर, यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला।कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज सोमवार को नौ व्यक्तियों को छुट्टी दी गई है।
इनमें से चार व्यक्तियों को जिला अस्पताल से और पांच व्यक्तियों को मेडीकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है।
कोरोना से स्वस्थ होने पर जिला अस्पमताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में गणेश मंदिर के पास नुनहाई निवासी 32 वर्षीय महिला, मरही माता मंदिर के पास नागौद लॉज के पीछे लार्डगंज निवासी 23 वर्षीय युवक, जागृति नगर अमखेरा निवासी 24 साल का युवक और शारदा मंदिर के पास आईटीआई माढ़ोताल निवासी 13 वर्ष का बालक शामिल है।
वहीं मेडीकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लाल स्कूल के पीछे *रामनगर गढ़ाफाटक की छह वर्ष की बालिका, उडिया मोहल्ला दुर्गा चौक निवासी 50 वर्ष की महिला, बड़ी ओमती झूलेलाल मंदिर के पीछे रहने वाला 25 वर्ष का युवक, धोबी मोहल्ला सुजीपुर रोड़ मिलौनीगंज निवासी 33 वर्ष का पुरूष तथा एसएएफ छठवीं बटालियन का जवान उम्र 26 वर्ष को छुट्टी दी गई है।
रविवार को रात 8 बजे से सोमवार की रात 8 बजे तक बीते चौबीस घंटे में मिले 32 प्रकरणों को मिलाकर जबलपुर के कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 597 हो गई है।
इनमें से 418 स्वस्थ हो चुके हैं। आज दोपहर आधारताल निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की हुई मृत्यु को शामिल करने के बाद कोरोना से होने वाली मृत्युय की संख्या् 16 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 163 हो गये है।

