Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना से व्रद्ध महिला की मौत, मेडिकल ने जारी किया बुलेटिन

yashbharatnewsupdatealert

जबलपुर, यशभारत। सदर, जबलपुर निवासी 60 वर्षीय महिला को दिनांक 06/08/20 को गम्भीर हालत मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। उनका सैंपल 06/08/20 को लिया गया था।

मरीज को बुखार और साँस लेने में तकलीफ़ की शिकायत थी। उन्हे कोविड सस्पेक्ट आईसीयू में भर्ती किया गया। उन्हे बीपी, थाइरॉइड और दिल की बीमारी पहले से थी।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे कोविड पॉजिटिव आईसीयू में शिफ्ट किया गया हालत गंभीर होने के कारण उन्हे क्रिटिकल केयर में मॉनिटर किया गया, साथ ही बीपी का इलाज भी किया गया। उन्हे टी पीस के द्वारा आक्सीजन दी गयी। लेकिन उन्हे बचाया नही जा सका। उनकी मृत्यु दिनांक 11/08/20 को रात 8:00 बजे हो गयी।

Exit mobile version