Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना से आज 48 को मिली छुट्टी, 2 नए कंटेन्मेंट जोन, जनिये इन क्षेत्रों को

Jabalpur rail station

आशीष शुक्ला…

जबलपुर कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज शुक्रवार को 48 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

इनमें 32 व्यक्तियों को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से और 16 व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है ।

कोरोना से स्वस्थ होने डिस्चार्ज किये गये इन 48 व्यक्तियों को मिलाकर आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक 630 व्यक्ति कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं ।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की 6 बजे तक बीते 24 घण्टे में मिले 51कोरोना पॉजिटिव को मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 950 पहुँच गई है । इनमें से 24 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 296 हो गई है।

दो नये कंटेनमेंट जोन बने

कोरोना वायरस के पॉजिटिव प्रकरणों के मिलने पर शहर में दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं । नये कन्टेनमेन्ट जोन आलम आतिशबाज के पीछे मिलौनीगंज का प्रभावित क्षेत्र तथा ओम दुर्गा साईं मन्दिर वाली गली बेलबाग कंजर मोहल्ला का प्रभावित क्षेत्र को शामिल कर बनाये गये हैं।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री भरत यादव ने दोनों प्रभावित क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन बनाने का आदेश आज जारी कर दिया है ।

Exit mobile version