जबलपुर में कोरोना से आज एक और मौत, एक दिन पहले अब्दुल को सांस में हुई थी तकलीफ

फेफड़े की बीमारी और डायबिटीज से था पीड़ित

जबलपुर ।  नौ मई को शाम पाँच बजे सस्पेक्ट वार्ड में 65 वर्षीय श्री अब्दुर रहमान को साँस लेने में तकलीफ़ होने से परिजनों द्वारा अत्यन्त गम्भीर अवस्था में भर्ती किया गया था। उन्हें तत्काल सघन चिकित्सा उपलब्ध कराई गयी परंतु वृद्धावस्था होने एवं संक्रमण के साथ मधुमेह सम्बन्धी जटिलता होने से अत्यन्त गम्भीर होने के कारण सभी सम्भव प्रयासों के बाद भी
मेडिकल अस्पताल में आज दिनांक दस मई को शाम आठ बज कर बीस मिनट पर उनका दुःखद निधन हो गया ।

आज जबलपुर में 2 मौतें हुई और दोनों मौतों का कारण कोरोना पॉजिटिव होने के साथ-साथ पूर्व की बीमारियां भी थी l इस तरह जबलपुर में मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है l

Exit mobile version