जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 23 दिसम्बर को 30 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।
वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 310 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 53 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 30 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 560 हो गई है और रिकवरी रेट 95.52 प्रतिशत हो गया है।
कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 53 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15 हजार 242 हो गई है।
पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 237 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 445 हो गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 413 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

