Site icon Yashbharat.com

जबलपुर डीआरएम-रेल ट्रैक में छा रहे घने कोहरे से निपटने यूरोप की तकनीक

yashbharat mono

जबलपुर। रेल ट्रैक में छा रहे घने कोहरे से निपटने यूरोप की तकनीक अपनाई जाएगी, ताकि कोहरे से प्रभावित हो रहीं ट्रेनें अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। इस नई तकनीक को अमल में लिये जाने के पश्चात ट्रेन का संचालन कर रहे लोको पायलट इंजन में लगी स्क्रीन पर ही सिग्नल देख सकेगा। नए डीआरएम मनोज सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यात्रियों की बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षा और संरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
डीआरएम श्री सिंह ने कहां की देश के हृदय स्थल जबलपुर जैसे रेल मंडल में काम करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग में रहते हुए उन्होंने आने वाले अगले कुछ सालों में विद्युत से कार चलाने की योजना पर वर्क किया गया, ताकि प्रदूषण से हमेशा के लिये छुटकारा मिल सके। डीआरएम श्री सिंह ने चर्चा में कहा कि यात्री स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और यात्रा का आनंद उठा सकें, उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, यही उनकी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि मदन महल स्टेशन को टर्मिनल बनाए जाने के कार्य को अप्रैल में शुरू किया जाएगा। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक अंजू सुरेन्द्र, सीनियर डीसीएम आनंद कुमार, सीनियर डीईएन समन्वय विजय पांडे, सीनियर डीईई समन्वय वायके विमल, सीनियर डीईई टीआरओ सुरेन्द्र यादव, सीनियर डीएमई समन्वय मनीभूषण सिंह, कमांडेंट अनिल भालेराव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version