Site icon Yashbharat.com

जबलपुर: ठग के चक्कर मे फंसीं महिला थाना प्रभारी गंवाए 5 लाख 70 हजार

fraud lootjpeg

जबलपुर। जब पुलिस ही ठग के चक्कर मे फंस जाए तो भला आम आदमी का क्या ऐसा ही मामला जबलपुर में सामने आया है। यहां पदस्थ महिला थाना प्रभारी सुष्मिता नियोगी एक ठग का शिकार बन गई. सस्ती दरों पर भोपाल में महिला पुलिसकर्मियों को आवास दिलाने के नाम पर एक जालसाज़ ने उनसे 5 लाख 70 हज़ार रूपये ले लिए और रफुचक्कर हो गया. आरोप है कि करीब एक साल में कई बार महिला थाना प्रभारी सुष्मिता नियोगी से पैसो की किश्त जालसाज़ मनीष अग्रवाल लेता गया लेकिन अब महिला थाना प्रभारी ने योजना के नाम पर निवेश की जानकारी ली तो पूरी कहानी सामने आ गई. खुद को कॉलोनाईज़र बताने वाले जालसाज़ मनीश से जब महिला थाना प्रभारी ने रकम वापस करने की मांग की तो वह जवाब देने से बचता रहा और फिर एकाएक गायब हो गया.

महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर मदन महल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस ठग के शातिरपन का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक महिला इंस्पेक्टर को बेखौफ हो एक साल तक बेवखूफ बनाता रहा और उनसे इतनी बड़ी रकम हासिल कर ली. यह भी हैरत की बात है कि जिस जगह पर मकान का सौदा हुआ, इंस्पेक्टर ने उसके कागजात से लेकर स्थान तक का एक साल में भी निरीक्षण क्यों नहीं किया. वैसे आमजन के बीच इंस्पेक्टर की बुद्धि और क्षमता पर भी प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं कि जो खुद ठग के झांसे में आ खुद को लुटा बैठी, वह जनता की रक्षा कैसे कर सकेगी.

Exit mobile version