Site icon Yashbharat.com

जबलपुर की पनागर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सम्मति सैनी का नाम तय, पूर्व व उत्तर मध्य पर फंसा अभी भी पेंच

images 7 1

जबलपुर । जबलपुर की पनागर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सम्मति सैनी के नाम की घोषणा देर रात कर दी गई । गौरतलब है कि  कांग्रेस द्वारा जबलपुर की 8 विधानसभाओं में से 5 विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पूर्व में कर दी गई थी लेकिन पनागर, उत्तर मध्य और पूर्व की सीटों पर प्रत्याशियों का चयन नहीं हो पाया था । लेकिन देर रात कांग्रेस चुनाव समिति ने 13 नामों की लिस्ट जारी की, जिसमें पनागर में कांग्रेस प्रत्याशी सम्मति सैनी के नाम की घोषणा कर दी गई। अब उत्तर मध्य व पूर्व विधानसभा से प्रत्याशियों का चयन शेष रह गया है।

Exit mobile version