Site icon Yashbharat.com

जबलपुर का सट्टा किंग बिरजू महेश्वरी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

yashbharat breaking

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने आज शाम गोपाल बाग मैं दबिश देकर सट्टा किंग बिरजू सहित 16 को हिरासत में लिया पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश के पालन में आज क्राइम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस ने सट्टा किंग बिरजू के निवास स्थान गोपाल बाद में दबिश दी पुलिस को देखकर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया।

पुलिस ने बिरजू सहित 16 लोगों को अभिरक्षा में लिया है एवं उनके पास से मोबाइल सट्टा की पट्टी केस के आदि जप्त किया है कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम गोपाल खंडेल सीएसपी दीपक मिश्रा क्राइम ब्रांच की टीम कोतवाली थाने के एएसआई संतराम एवं अन्य स्टाफ मौजूद था*

सट्टा किंग के नाम से जाना जाता है बिरजू

जो जानकारी प्राप्त हुई है उसमें बिरजू लगातार कई सालों से सट्टा खिलाता आ रहा है वह शहर में सट्टा किंग के नाम से जाना जाता है छोटे एवं मझले सटोरियों सटोरियों से वह सट्टे का काम लेता था और बड़े स्तर पर अपना जाल शहर में फैलाई रखा था।

Exit mobile version