jabalpur

जबलपुर कलेक्टर ने उठाया यह स्टेप: सदन को बनाया केयर सेंटर;अब इन हॉस्पिटल पर नजर

गोपाल सदन कोविड केयर सेंटर घोषित

जबलपुर – जिला प्रशासन ने चेरीताल स्थित गोपाल सदन को कोविड केयर सेंटर घोषित कर दिया है ।
कोविड केयर सेंटर में कोरोना वायरस के माइल्ड पॉजिटिव मरीजों को रखा जायेगा और उनका उपचार किया जायेगा । यहां एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी और जरूरत पड़ने पर कोरोना पीड़ित के उपचार के लिये डॉक्टर को बुलाया जायेगा ।
कलेक्टर भरत यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के माईल्ड पॉजिटिव केस के लिये शासन द्वारा तय गाईड लाइन के मुताबिक और भी होटल एवं छात्रावासों को कोरोना केयर सेंटर के रूप में चिन्हित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कोरोना के मॉडरेट केस में पीड़ित के उपचार के लिये शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी अधिग्रहित करने की कार्यवाही की जायेगी । श्री यादव के अनुसार कोरोना के सीरियस केस के लिये कोविड हॉस्पिटल के रूप में मेडिकल कॉलेज को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम