Latest

Indian Railways Special Train: उधना से सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Indian Railways Special Train: उधना से सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल।गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उधना-सांतरागाछी-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

Indian Railways Special Train: उधना से सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन उधना से सांतरागाछी के लिए 20 और 25 अप्रैल को संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी में सांतरागाछी से उधना के लिए ट्रेन 22 और 27 अप्रैल को चलाई जाएगी।

इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है, जिसमें गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर शामिल हैं। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

रेलवे का यह कदम गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Back to top button