Site icon Yashbharat.com

जबलपुर एसेम्बली इलेक्शन डैश बोर्ड में देख सकेंगे परिणाम

जबलपुर,नगर प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे आठों विधानसभा के 114 प्रत्याशियों का रिजल्ट आप पोर्टल में देख सकेंगे। जबलपुर एसेम्बली इलेक्शन डैश बोर्ड नाम के इस पोर्टल का उपयोग मतदान वाले दिन भी किया गया था। यह पोर्टल अब मतगणना की सुबह से काम करेगा। विधानसभावार प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना के आंकड़े इस पोर्टल में दर्ज किए जाएंगे। हालांकि जिला निर्वाचन कार्यालय एमएलबी स्कूल परिसर में स्क्रीन भी लगाने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि मतगणना वाली सुबह से प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों का जमावड़ा रहेगा। प्रत्याशी के एजेंट तो मतगणना कक्ष में रहेंगे, लेकिन उनके समर्थक एमएलबी परिसर में रिजल्ट का इंतजार करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय का तैयार- जबलपुर एसेम्बली इलेक्शन डैश बोर्ड में मतगणना वाली सुबह से लेकर गणना पूरी होने तक सभी राउंड की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। मोबाइल या कम्प्यूटर पर आप इस पोर्टल को ओपन कर सकते हैं। जिसमें एक ऑप्शन मतगणना वाला भी शामिल रहेगा।जैसे ही किसी विधानसभा का राउंड पूरा होगा, उस समय ईवीएम से गिने जा चुके मतों की जानकारी इस पोर्टल में दर्ज हो जाएगी। जीत हार से जुड़े मतगणना के आंकड़े आयोग को भी भेजे जाएंगे।

Exit mobile version