Site icon Yashbharat.com

छात्रों की हो रही थी आफलाइन प्री-बोर्ड परीक्षा ABVP ने पहुंचकर कराया बंद

wp 1617780349036

जबलपुर, यशभारत। जिस प्रकार से कोरोना का कहर जारी है उसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा लगातार छात्र छात्राओं के लिए प्रोटोकॉल के नियम निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान अध्यापन और परीक्षा कार्य ऑनलाइन करवाये जा रहे हैं। परन्तु महर्षि स्कूल द्वारा बच्चों की परीक्षा आफलाइन कराने का मामला सामने आया है जहां पर छात्र छात्राएं परीक्षा देने उपस्थित हुए थे।

परन्तु जैसे ही खबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तक पहुंची संगठन द्वारा अपने दल के साथ विरोध प्रदर्शन करने हेतु रामपुर स्कूल पहुंच गए और जमकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रिंसिपल नहीं कर रहीं प्रोटोकाल का पालन
वहीं कुछ छात्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्कूल की प्रिंसिपल परीक्षा देने के लिए छात्र छात्राओं पर दबाव बना रही थीं जिसके बाद प्री बोर्ड परीक्षा का ऑफलाइन आयोजन किया गया था। एबीव्हीपी के सहमंत्री माखन शर्मा ने बताया कि वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से छात्र छात्राएं भीड़ लगाकर एक्जाम देने की तैयारी में खड़े थे परन्तु जब संगठन ने प्रिंसिपल से इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई तो वे स्वयं संगठन और छात्र छात्राओं केस दर्ज कराने की बात कहने लगीं। समाचार लिखे जाने तक संगठन ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है और अभी भी लगातार संगठन व स्कूल के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

आज सुबह कुछ छात्रों के माध्यम से हमें यह खबर लगी कि महर्षि विद्यामंदिर रामपुर में एक्जाम कराए जाने की तैयारी हैं। जिसके विरोध में हम सभी संगठन के साथ कोरोना प्रोटोकाल के नियमों के तहत स्कूल प्रशासन का विरोध करने पहुंचे थे। और सतत रूप से छात्रों के हितों के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
सर्वम राठौर, महानगर मंत्री

Exit mobile version