Site icon Yashbharat.com

छह साल की मासूम के साथ रेप, आरोपी को चाचा कहती थी बच्ची

images 26 1

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के घर के पास रहने वाले 22 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने बच्‍ची के साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी का कहना है कि उसने बच्‍ची के साथ कुछ नहीं किया और उसे फंसाया जा रहा है

आरोपी को चाचा कहती है और उसका अक्सर आरोपी के घर पर आना-जाना लगा रहता है. बच्‍ची के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को बच्‍ची को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद बच्ची उसी के साथ वापस भी लौटी. उसने उस समय कुछ नहीं बताया. बाद में जब बच्‍ची की मां ने उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे तो उससे पूछताछ की. इस पर बच्ची ने आरोपी द्वारा वारदात करने की जानकारी दी.

इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हिरासत में आरोपी का कहना है कि उसने बच्ची के साथ कुछ भी नहीं किया बल्कि उसे फंसाया जा रहा है. बहरहाल पुलिस ने बच्‍ची की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्‍सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Exit mobile version