जबलपुर नगर संवाददाता। उत्तर भारत में पूरे जोर.शोर से मनाया जाने वाला पर्व छठ पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है इसके तहत पमरे के हबीबगंज व सिकंदराबाद से व्हाया इटारसी जबलपुर.कटनी सतना होकर पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है रेल प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 02791 सिकंदराबाद पटना छठ स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को 18:20 बजे खुलकर अगले दिन 22:50 बजे पं.दीनदयाल स्टेशन एवं 12 नवंबर को 3 बजे सुबह में पटना जंक्शन पहुंचेगी वापसी में यह 16 नवंबर को पटना जंक्शन से 13.00 बजे खुलकर 17 नवंबर को 23.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी इस ट्रेन में 2एसी का एक 3 एसी के दो एवं स्लीपर के 12 कोच लगाए जाएंगे गाड़ी संख्या 07639 सिकंदराबाद.पटना जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर को सिकंदराबाद से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 22.50 बजे दीनदयाल जंक्शन एवं 3.00 बजे तड़के पटना जंक्शन पहुंचेगी वापसी में यह 15 नवंबर को पटना जंक्शन से 13.00 बजे खुलकर 16 नवंबर को 23.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी इस ट्रेन में जनरल की 17 बोगियां लगाई जाएंगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 01657 हबीबगंज.पटना एक्सप्रेस 8,11,16 एवं 19 नवंबर को हबीबगंज भोपाल से 16.20 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी हालांकि यह ट्रेन सुबह 6 बजे ही पं. दीनदयाल जंक्शन एवं 9.40 बजे दानापुर पहुंच जाएगी इस ट्रेन में 2एसी का एक 3 एसी के दो एवं स्लीपर श्रेणी के 8 कोच लगाए जाएंगे एवं जनरल की 8 बोगियां लगाई जाएंगी।
छठ पूजा पर जबलपुर होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

