Sunday, May 24, 2026
Latest:
धर्म

चैत्र नवरात्रि 2018: छप्पर फाड़ के धन देंगे ये ग्रह योग, जानें अपना भाग्य

कुछ ही दिनों में चैत्र नवरात्रि का आरंभ होने वाला है। मान्यता है की नवरात्रि के दिनों में नवदुर्गा पृथ्वी पर विचरण करती हैं, जिस घर में भक्त मां को प्रेम से बुलाते हैं, वह वहां अवश्य जाती हैं। इन दिनों ग्रहों की दशा में भी परिवर्तन होता है और हिंदू नव वर्ष का आरंभ भी होता है। जानें, क्या रूख लेगा आपका भाग्य, छप्पर फाड़ के धन देंगे ये ग्रह योग

yashbharat

मेष- धन-लाभ के योग, बिगड़े काम बनेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। मान-यश की प्राप्ति होगी। जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे उसमें सफलता के योग बनेंगे।

वृष- लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा। प्रबंधन और तकनीकी फील्ड से जुड़े लोगों को आशा से अधिक फायदा देगा। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन- तन और मन स्वस्थ रहेगा। धन के देवता कुबेर देंगे बड़ा खजाना। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क- तीर्थ यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, आध्यात्म से संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी। भाई से फायदा होगा। देवी लक्ष्मी धन की बरसात करेंगी। घर में सुख-शांति रहेगी।

सिंह- शरीर रोग मुक्त होगा। सरकारी मामले अनुकूल रहेंगे। मान-इज्जत मिलेगी। रूपए-पैसे से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या- धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, शुभ फलों की प्राप्ति होगी। किसी उच्च अधिकारी से अच्छा नफा होगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला- आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आशा से अधिक लाभजनक स्थिति रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। जिस काम की तरफ से निराश हैं, उसमें किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक- नौकरी-धंधे में उन्नति के साथ होगी धन में वृद्धि। मान-सम्मान की प्राप्ति।व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। पुराने दोस्त से मिलना होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

धनु- शिक्षण और प्रतियोगिता में चमकेंगे सितारे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वो मनचाहा फल देगा। किसी उत्सव में खास दर्जा प्राप्त होगा। धन आगमन के स्त्रोत बनेंगे।

मकर- नए काम को आरंभ करना शुभता बढ़ाएगा। भाई और ससुराल पक्ष से लाभ की प्राप्ति। राजनीति में विजय प्राप्त होगी।

कुंभ- राजनीति से संबंध रखने वालों की चांदी होगी। किसी बड़ी बैठक में मान मिलेगा। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा।

मीन- शिक्षण में मनचाही सक्सैस मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। लंबे समय से अटका नया काम शुरू होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। सरकारी काम बनेंगे। धन का आवक होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply