Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

चुनाव मैदान में उतरे इन ‘माननीयों’ पर हैं आपराधिक केस

न्‍यूज डेस्‍क। केस दर्ज होने के बावजूद कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों इसे ग़लत नहीं मानतीं. उनका कहना है दोषी प्रत्याशियों को मैदान में नहीं उतारा गया है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी दर्जनों ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों ने कई ऐसे लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है. इनमें मंत्री से लेकर विधायक तक शामिल हैं. इन भावी ‘माननीयों’ की पोल नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र से खुली।

इस बार बीजेपी-कांग्रेस सहित दूसरे दलों के ऐसे करीब 147 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके ख़िलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, धरना-प्रदर्शन, सरकार के काम में बाधा डालना, जान से मारने की धमकी, आचार संहिता, आईटी एक्ट सहित दूसरी सामान्य धाराओं में केस दर्ज हैं. किसी प्रत्याशी के मामले में चार्जशीट पेश नहीं हुई है, तो कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे कम ही उम्मीदवार हैं, जिन पर दर्ज आपराधिक मामलों में कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त किया हो. ऐसे 21 प्रत्याशी हैं, जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, रेप, बाल विवाह, भ्रष्टाचार जैसी धाराओं में गंभीर अपराध दर्ज हैं।

इन ‘माननीयों’पर हैं केस

श्योपुर

तुलसीनारायण मीणा (सपा)
धोख़ाधड़ी

सबलगढ़

बृजनाथ कुशवाह(कांग्रेस)
धोखाधड़ी का केस

सुमावली
अजब सिंह(बीजेपी)
हत्या का केस

मुरैना
रघुराज(कांग्रेस)
हत्या के प्रयास का केस

अटेर
हेमंत कटारे(कांग्रेस)
रेप,अपहरण का केस

गोहद
लाल सिंह आर्य(बीजेपी)
हत्या का केस

भितरवार
लाखन सिंह यादव(कांग्रेस)
दहेज प्रताड़ना का केस

डबरा
इमरती देवी(कांग्रेस)
घरेलू हिंसा

पिछोर
प्रीतम सिंह लोधी(भाजपा)
हथियार जब्त होने,हत्या के प्रयास का केस

पिछोर
लालाराम(बसपा)
आर्म्स एक्ट के तहत केस

टीकमगढ़
राकेश गिरी(भाजपा)
बाल विवाह अधिनियम का केस

जतारा
हरीशंकर खटीक(भाजपा)
बाल विवाह अधिनियम के तहत केस

अमरपाटन
राजेंद्र कुमार सिंह(कांग्रेस)
धोख़ाधड़ी का केस

अमरपाटन
गौरेलाल पटेल(भाजपा)
आर्म्स एक्ट के तहत केस

रामपुर बघेलान-
विक्रम सिंह पर(बीजेपी)
हत्या के प्रयास का केस

कोतमा
दिलीप(भाजपा)
धोख़ाधड़ी

वारासिवनी
योगेंद्र निर्मल(भाजपा)
धोख़ाधड़ी

नरसिंहपुर
जालम सिंह पटेल(भाजपा)
घातक हथियारों सहित सामान्य आशय से दंगा करने का केस

भोपाल मध्य
आऱिफ मसूद(कांग्रेस)
हत्या का केस दर्ज

शाजापुर
अरूण भीमावत(भाजपा)
धोख़ाधड़ी

मंदसौर
नरेंद्र नाहटा (कांग्रेस)
धोख़ाधड़ी और भ्रष्टाचार

केस दर्ज होने के बावजूद कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों इसे ग़लत नहीं मानतीं. कांग्रेस का कहना है कि दोषी प्रत्याशियों को मैदान में नहीं उतारा गया है. साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया गया है. वहीं बीजेपी का कहना है, केस दर्ज होना कोई बड़ी बात नहीं है. जनता खुद प्रत्याशियों के व्यक्तित्व के बारे में जानती और समझती है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply